Read Time:58 Second
शांति देवी रमना प्रखंड से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 का तीसरे चरण के मतगणना का कार्य मंगलवार से चल रहा है। इस दौरान रमना प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद पर शांति देवी ने जीत हासिल की। जीत पर प्रखंड वासियों ने उन्हें बधाई दिया।
नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य प्रखंड के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त करना, पंचायत में शिक्षा की सुविधा को बेहतर करना, सड़क नाली और सभी गरीब लाभुकों को, राशन कार्ड बनाना, वृद्धा पेंशन मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी।