1 0
Read Time:3 Minute, 51 Second

धुरकी प्रखंड के सभी 8 पंचायतों में 5 पंचायत के पुराने जनप्रतिनिधि को मतदाताओं ने नकारा, नए चेहरे को दिया मौका

*गढ़वा दृष्टि संवाददाता अरमान खान की रिपोर्ट*

धुरकी।गढ़वा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतगणना के बाद धुरकी प्रखंड के सभी 8 पंचायतों में 5 पंचायतों के के सभी मतदाताओं ने पुराने जनप्रतिनिधि को करारा जवाब देकर नकार दिया है, मालूम हो कि गांव की सरकार के लिए सरकार ने तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख निर्धारित तिथि तय कर पंचायत चुनाव नहीं करा पा रही थी। कोरोना काल के लंबे अरसे बाद पंचायत चुनाव रूकी हुई थी। तथा झारखंड स्कूलों में होने वाले परीक्षा के वजह से पंचायत चुनाव टल गई थी, लेकिन इन सारी रूकावटें के बीच निर्वाचन आयोग तथा सरकार ने आखिरकार पंचायत चुनाव कराने की मन बना डाली। पंचायत चुनाव को लेकर पुराने एवं नए जनप्रतिनिधि में उत्साह एवं उमंग थी। इस बार भी फिर से मौका मिलेगा लेकिन यह जनता है। जनता है, सब जानती है। मतदाताओं ने धुरकी प्रखंड के 5 पंचायतों के मतदाताओं ने पुराने चेहरे को बदल कर नए चेहरे सामने ला दी। पुराने जनप्रतिनि धियों द्वारा जनता के कौन से कार्य में चूक हुई कि उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला। वहीं धुरकी प्रखंड के सभी 8 पंचायतों में सबसे टॉप रक्सी पंचायत से सत्यनारायण बैठा, खुटिया पंचायत से नजारा बीवी पति इस्लाम खान, खाला पंचायत से अजरुन नेसा पति साबिर अंसारी, धुरकी से महबूब अंसारी, गनियारी कला से शंभू साह, टाटी दीरी से सगुनी राम, भंडार से रघुनाथ सिंह तथा अंबाखोरेया से हरी लाल सिंह जीत दर्ज की है। सभी नवनिर्वाचित मुखिया ने अपने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ डीजे गाजे-बाजे सहित विधिवत तरीके से रोड शो कर अपने पंचायत के मतदाताओं को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाइयां दी वहीं जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने जीत दर्ज कर प्रखंड में नाम रोशन किया तथा सभी नवनिर्वाचित मुखिया को ग्रामीणों एवं समर्थकों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया वहीं प्रखंडों के अलग-अलग टोले चौराहे पर नव निर्वाचित मुखिया ने जीत की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं रंग-बिरंगे अबीर गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार कर सराबोर हो गए । डीजे गाने के साथ समर्थक थिरकते हुए नजर आए तथा
*ए मुखिया जी मन होखे त बोली* के गानों पर जोरदार तरीके से समर्थकों ने डांस करते हुए पंचायत के सभी गांव एवं टोले का क्षेत्र भ्रमण किया मौके पर सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *