मंत्री मिथलेश ठाकुर का नाम बदनाम करने वाले नटवरलाल को दंडित करें प्रशासन – झामुमो
उत्पाद विभाग के दरोगा के साथ हुई घटना पर झामुमो ने जताया आक्रोश कहा
ऐसे फर्जी नटवरलाल मंत्री मिथलेश को करते हैं बदनाम – झामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले नटवरलाल को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है। श्री दुबे ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि के लिए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नाम पर गलत पैरवी एवं फर्जीवाड़ा करने का काम करते हैं, पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करें। इस तरह के फर्जीवाड़ा करने वाले लोग आम जनता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के बीच सरकार एवं सरकार के जनप्रतिनिधियों की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। झामुमो कार्यकर्ता ऐसे फर्जीवाड़ा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। विगत दिनों उत्पाद विभाग के दरोगा कुलदीप कुमार के साथ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नाम पर किए गए अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय एवं बर्दाश्त किए जाने योग्य नहीं है। फोन पर फर्जी रूप से मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं उनके पीए मनोज झा बनकर बात करने वाले तथा गाली-गलौज वाले बरहरूपिए पर प्रशासन अविलंब कार्रवाई करें।
श्री दुबे ने यह भी कहा कि आम जनों के सहयोग एवं सही पैरवी के लिए मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर का दरवाजा हमेशा खुला हैं। किसी का भी जायज़ काम को रुकने नहीं दिया जाएगा। परंतु फर्जीवाड़ा करने वाले नटवरलाल चेत जाएं अन्यथा झामुमो कार्यकर्ता उन्हें अपने तरीके से सबक सिखाने का काम करेंगे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating