Garhwa: फर्जी मंत्री और पीए बनकर अफसरों को हड़काया
मामला गढ़वा जिला के बंशीधर नगर से आया है… कभी मंत्री बना तो कभी मंत्रि का PA
श्री बंशीधर नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक जायसवाल कभी झारखंड सरकार के मंत्री तो कभी मंत्री का पीए बनकर अफसरों को हड़का रहे थे। मोबाइल पर गाली भी दिया करते थे। इसी बीच भेद खुल गया।मामला थाना पहुंच गया। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने व्यवसायी अशोक जायसवाल और एक अज्ञात व्यक्ति पर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने धारा 353, 34, 419, 420, 504, 506 के साथ-साथ 66 आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा कि मामला दर्ज होने के बाद कारोबारी अशोक जायसवाल भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कुलदीप कुमार ने पुलिस को आवेदन के साथ-साथ गाली-ग्लौज व बातचीत का ऑडियो भी प्रमाण के तौर पर सौंपा है। उत्पाद विभाग के दारोगा कुलदीप कुमार ने आवेदन में लिखा है कि शुक्रवार को श्री बंशीधर नगर में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था। रात्रि करीब 10 बजे मोबाइल नंबर 72505 22033 से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव करने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मंत्री का पीए बताते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। बाद में जिस व्यक्ति से बात कराया उसने स्वयं को मंत्री बताते हुए अवैध शराब के साथ पकड़े गए युवक को छोड़ने के लिए निर्देश दिया। फोन नंबर की जब छानबीन की गई तो पता चला कि गालियां देने वाला व्यक्ति बंशीधर नगर का प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक जायसवाल है।
Read Time:2 Minute, 33 Second