Read Time:1 Minute, 12 Second
झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, बीड़ी पत्ते में लगाई आग, पर्चा छोड़कर दी चेतावनी।
पलामू जिले के मेदिनीनगर के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुलबुला में नक्सली संगठन टीपीसी ने 40 बोरा बीड़ी पत्ते को जला दिया। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है.
नक्सली संगठन टीपीसी ने पर्चा छोड़ कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. शुक्रवार की रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. नावाबाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास इसकी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे. बीड़ी पत्ता ब्रजेश तिवारी का बताया जा रहा है. नक्सलियों ने पर्चा छोड़कर ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि उन्हें लेवी जल्द से जल्द पहुंचा दें वर्ना इससे बड़ी घटना को अंजाम दिया जायेगा.