0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second


गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने नक्सली भानु सिंह खरवार को उसके प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी अंजनी कुमार झा ने रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि रंका, चिनिया, रमकंडा, चैनपुर में लगातार नक्सली भानु सिंह खरवार की गतिविधि बढ़ रही थी। उस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस उक्त इलाकों में उसके ठिकानों पर विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को विशेष टीम गठित कर रंका थाना क्षेत्र के जून एवं करी के जंगल में छापेमारी की गई। उस दौरान भानु सिंह खरवार को जंगल की चारों तरफ से घेर कर आगे बढ़ने लगे पुलिस को देख भानु सिंह खरवार एवं उसकी प्रेमिका भागने लगे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ ली। उन्होंने बताया कि भानु भानु सिंह खरवार पूर्व में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर रह चुका है। 1 अक्टूबर 2016 को आत्मसमर्पण नीति के तहत किया था। आत्मसमर्पण के उपरांत 2020 में पर बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का कार्य कर रहा था। इसके बाद 2021 में उसे पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब डेढ़ माह जेल में रहने के बाद निकलने के बाद नक्सली संगठन को सक्रिय कर लड़कों को जोड़कर संगठन का विस्तार कर रहा था। रंका, रमकंडा, चिनिया में चल रहे विकास कार्यों की ठेकेदारों एवं स्थानीय लोगों से लेवी वसूलने का काम करता था। उस दौरान ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों को डराने धमकाने का भी कार्य करता था।

पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व सबजोनल कमांडर भानु सिंह खरवार और उसकी प्रेमिका वृंदा कुमारी के पास एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोली, एक काला रंग का पाउच, एक देसी कट्टा, दो जिंदा राउंड गोली, 7 मोबाइल, पावर बैंक, एक डीसी चार्जर, एक सोलर पैनल, दो बैग, एक डायरी जिसमें लेवी मांगने वाला का नाम अंकित था। सहित अन्य सामग्री बरामद किया है।

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, इंस्पेक्टर राम जी महतो, थाना प्रभारी वीरेंद्र हंसादा, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, मोहम्मद इमरान खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

https://youtu.be/vdnAD3Ms_es

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *