डाल्टनगंज आ रही रिलायंस बस और ट्रैक्टर में टक्कर, दर्जनों यात्री जख्मी, टक्कर में दोनों वाहन पलटी..
बिहार के गया जिले के इमामगंज से मेदनीनगर आ रही रिलायंस बस मनातू के शुक्र पुल के पास ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत के बाद पलट गई। बस पर सवार कई दर्जन लोगों को इस दुर्घटना में चोट लगी है। इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया।
इन सभी का यात्रियों को इलाज प्रारंभिक स्तर पर करने के बाद निकट के अस्पताल भेज दिया गया है। घटना सुबह 10 बजे के करीब मनातू के शुक्र पुल के पास की है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत के बाद दोनों वाहन पलटी खा गए।
घटना के बाद राहत और बचाव के लिए सैकड़ों लोग पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वही घटनास्थल पर मनातू पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मनातू अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है।
बस पर सवार अरुण कुमार पासवान ने बताया कि तेज गति से आ रहे एक ट्रक को बचाने के क्रम में बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद बस पलट गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल था।
अपने मोबाईल पर खबरों को पाने के गढ़वा दृष्टि चैनल को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद
Read Time:1 Minute, 50 Second