भंडरिया से सतेंद्र केशरी की रिपोर्ट
भंडरियाअंचल कार्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अंचलाधिकारी मदन महली ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य है पर्यावरण की सुरक्षा करना। आज के समय में पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पर्यावरण की सुरक्षा से ही हमारी सुरक्षा होगी । उन्होंने इस मौके पर 5 पौधों का वृक्षारोपण किया। इनमें फलदार, औषधिय एवं इमारती लकड़ी शामिल है। वृक्षारोपण किए गए पौधे में गमहार के पौधा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि गमहार के पौधा बहुत तेजी से बढ़ती है और छाया प्रदान करती है । उन्होंने कहा कि उक्त पौधों हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है । पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ फलदार पौधे फल देती है। जिसका उपयोग हम भोजन के रुप में करते हैं।मौके पर अंचल निरीक्षक सहित अन्य लोग शामिल थे।
फोटो:- बृक्षारोपण करते अंचलाधिकारी।