संकुल संसाधन केंद्र चितविश्राम के प्रांगण में बरगद व पीपल का पौधा लगाकर लिया संकल्प।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को संकुल संसाधन केंद्र चितविश्राम के प्रांगण में बरगद व पीपल का पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण का शुभारंभ संकुल साधन सेवी संजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय, शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने बरगद का पौधा लगाकर उसे अपने परिवार के सदस्य की भांति देख-रेख कर बड़ा पेड़ बनाने का संकल्प दोहराया। संजय कुमार सिंह ने कहा कि बरगद और पीपल के पेड़ को ऑक्सीजन का प्राकृतिक कारखाना कहा जाता है। पीपल और बरगद के पेड़ 24 घंटे वातावरण में ऑक्सीजन बिखेरते रहते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़-पौधा लगाकर प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। आज जंगल से पेड़ कटते जा रहे हैं। पर पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प लोग नहीं ले रहे हैं। जिसका परिणाम है कि दिनों-दिन पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है। प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को बचाने का एकमात्र तरीका धरती के अधिकतर भाग को हरा-भरा करना है। धरती पर जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे हमारा पर्यावरण उतना ही संरक्षित व सुरक्षित होगा। पेड़ से हमें प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ-साथ फल, फूल, लकड़ी व छाया मिलता है। प्रतिवर्ष हमें अधिक से अधिक पौधा लगाकर उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आना होगा। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating