0 0
Read Time:4 Minute, 17 Second

सीआईपी कांके के पूर्व सीन्यर रेज़िडेंट एवं प्रसिद्ध मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन 12 जून को क्लिनिक ऑन स्क्रीन,गढ़वा में।


सीआईपी कांके (रांची) के प्रसिद्ध न्यूरो-मनोचिकित्सक डा. राजीव रंजन 12 जून को गढ़वा स्तिथ क्लिनिक ऑन स्क्रीन में सेवा देंगे।

इसकी जानकारी देते हुए डॉ राजीव रंजन ने कहा कि मानसिक रोग को बढ़ाने में मानसिक तनाव, नशा की बड़ी भूमिका होती है। यदि इस पर काबू नहीं पाया गया तो मानसिक रोग डायबिटिज जैसी तेजी से फैलने वाली बीमारी को भी पीछे छोड़ देगा। मानसिक रोग के प्रमुख तीन स्त्रोत होते हैं। प्रथम स्त्रोत फैमिली है। जिसे घर में कोई मानसिक रोगी होता है उसके वंशज को यह रोग हो सकता है, लेकिन इसकी दर बहुत ही कम होती है। दूसरा कारण घर में परवरिश की होती है। बच्चों पर प्रोपर ध्यान नहीं देने उन्हें डांटते फटकारते रहने या उन्हें पूरी तरह फ्री छोड़ देने के बाद उनके अंदर मानसिक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। तीसरा कारण आसपास का माहौल होता है। डरावनी माहौल के कारण कुछ लोग मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं तो कुछ तेज आवाज सुनने के बाद भी परेशान हो जाते हैं। उन्हांने कहा कि मानसिक रोग की जांच के लिए कोई उपकरण अभी तक नहीं बने हैं। अनुभव के आधार पर ही उसकी जांच होती है और दवा दी जाती है। प्रातः दो तरह के मानसिक रोगी पाये जाते हैं। एक कॉमन मेंटल डिजऑडर दूसरा सिवियर मेंटर डिजऑडर। चिंता, बेचैनी, अनिद्रा, भीड़, एकांत में रहना एवं बार-बार हाथ धोना मानसिक बीमारी के लक्ष्ण माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की लक्ष्ण पाये जाने पर अविलंब मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए। इस बीमारी के इलाज में जितना विलंब होता है उतना ही अधिक दिन दवा खाना पड़ता है। उन्हांने कहा कि मानसिक रोग ठीक होने वाली बीमारी है। इसे दवा से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने इस बीमारी में नशा की प्रमुख भूमिका होने की बात कही। लोग नशा में फंस कर शारीरिक कमजोरियां के साथ-साथ मानसिक बीमारियां भी मुफ्त में ले लेंते हैं जो मानसिक रोग के रूप में सामने आ जाता है।डॉ राजीव रंजन ने कहा की उपचार के सहारे नसा से भी मुक्ति मिल सकता है।

इस मौके पर क्लीनिक ऑन स्क्रीन के निदेशक शक्ति सिंह ने कहा कि सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक को क्लीनिक ऑन स्क्रीन में बुलाकर यहां के लोगों को लगातार बेहतर सेवा दी जा रही है। डॉ राजीव रंजन विगत एक वर्ष से क्लिनिक ऑन स्क्रीन में अपनी सेवा दे रहे हैं,आस पास इलाके के लोग जिन्हें सीआईपी घंटो सफर कर जाना पड़ता था तब जाकर डॉक्टर से मुलाकात होती थी उन्हें अब गढ़वा में वह सुविधा मिल रही है,जिससे मरीज काफी लाभान्वित हो रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि सुपरस्पेसलिस्ट चिकित्सक के बारे में 9835771738 अथवा 7061962110 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *