गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, रांची से मझिआंव आ रही बस ने मारी दो बाईक को टक्कर, धक्के से शिक्षक की मौत, 4 घायल,
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, रांची से मझिआंव आ रही बस ने मारी दो बाईक को टक्कर, धक्के से शिक्षक की मौत, 4 घायल,
गढ़वा जिले के गढ़वा मझिआंव मुख्य मार्ग पर अटोला गांव के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी शिवपसाद राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार रवि उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है।
बताया गया कि मृतक पलामू जिले के पांकी असेहर हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। इस घटना में उनके रिश्तेदार देवनारायण राम एवं अन्य 3 लोग घायल हैं। घटना रविवार देर रात की है। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ राँची से मझिआंव की ओर जाने वाली बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस ने एक-एक कर रास्ते से गुजर रही दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घायल देवनारायण राम ने बताया कि एक बाइक पर धर्मेंद्र कुमार रवि के साथ वह खुद सवार थे जबकि दूसरी बाइक तीन लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिल सवार गढ़वा से मझिआंव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बस ने दोनों मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के क्रम में टक्कर मार दी। इसमें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से धर्मेंद्र कुमार रवि, खुशबू परवीन, परवेज खान, सहुद खान की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया।
राँची जाने के क्रम में धर्मेंद्र कुमार रवि की मौत रास्ते में हो गई। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।,
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating