0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second



पलामू से टाटीसिलवे, रांची जा रहे झारखंड सशस्त पुलिस जवान शशिकांत मिश्रा की मौत हार्ट अटैक से चंदवा थाना क्षेत्र में हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जैप जवान अपने अन्य सहकर्मियों के साथ बस पर सवार होकर लेस्लीगंज से टाटीसिलवे, रांची ट्रेनिंग में शामिल होेने जा रहा था। चंदवा पार करने के बाद अमझरिया घाटी के समीप अचानक से उसने बेचैनी की बात साथ चल रहे कर्मियों को बताई।

गर्मी और सांस लेने में हुई तकलीफ के बीच बस को रूकवाकर उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान वह अचेत हो गया। एक सहकर्मी अभिषेक पासवान ने 108 एंबुलेंस से उसे तत्काल चंदवा सीएचसी पहुचाया। जहां सीएचसी प्रभारी डा एनके पांडेय के साथ अन्य स्वास्थयकर्मियों ने उसे चेतन अवस्था में लाने का हरसंभव प्रयास किया गया। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृत जवान पृथ्वीपुर, मझियांव जिला गढ़वा का रहनेवाला था। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। सूचना के बाद वहां पहुंची चंदवा पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है।

https://youtu.be/B65n_MDWG7U
https://youtu.be/B65n_MDWG7U

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *