मोबाइल को चार्ज में लगाकर बात करना आपके लिए मौत का कारण बन सकता है। कभी ना कभी आपने भी ऐसी गलती की होगी। ऐसे करने से पहले हो जाएं सावधान, क्योंकि आगे की खबर ऐसी है जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे… खबर गढ़वा के कांडी प्रखंड आई है…
मोबाइल को चार्ज में लगाकार बात करने के दौरान मोबाइल फटा, व्यक्ति की हुई मौत
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव निवासी मनोज रजवार के 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गई। नितेश कुमार 2 जून की सुबह अपने घर पर मोबाइल चार्ज में लगा कर किसी से बात कर रहा था इसी दौरान मोबाइल फटने से नीतीश का कान बुरी तरह फट गया था। परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में एंबुलेंस से मझियाव से गढ़वा सदर अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के गढ़वा से रांची रिम्स ले जाया गया। 1 सप्ताह से उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। गुरुवार की शाम रिम्स में मृत्यु के बाद नीतीश का सव लमारीकला गांव स्थित उसके पैतृक आवास लाया गया। जहां शुक्रवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया
Read Time:1 Minute, 49 Second