गढ़वा जिला के केतार प्रखण्ड क्षेत्र के मुकुन्दपुर पंचायत अंतर्गत सिंहपुर गाँव स्थित पंडा नदी के तट पर कटाव को रोकने के लिए 1 करोड़ 1 लाख की लागत गार्डवाल का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही जी के उपस्थिति में सेवा निवृत्त शिक्षक संतन तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ ग्रामीणों के द्वारा सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हाई प्रसाद एवम मंच का संचालन सतेन्द्र ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक को पुष्पगुच्छ तथा अंग बस्त्र दे कर सम्मानित किया। गार्डवाल जिसकी लंबाई 300 और ऊँचाई 20 फिट होगी, जिसे चंद्रा माइनिंग कंस्ट्रक्शन एंड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बनवाया जाएगा। विधायक श्री शाही ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज चुनाव सम्पन्न हुआ है,बड़ी खुशी की बात है।जनता द्वारा जो भी निर्णय लिया गया है उसका सम्मान करना चाहिए।और में जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह करता हूँ की आप यह नहीं सोंचें की जो वोट नहीं दिया है उसका काम नहीं होगा,बल्कि उसका काम पहले होनी चाहिए।आप एक प्रखंड पंचायत के जन प्रतिनिधि हैं और सबों का जन प्रतिनिधि हैं। साथ ही कहा कि आज दर्जनों लोगों का हजारों एकड़ भूमि का कटाव पंडा नदी के बाढ़ से हो रहा है लेकिन मैंने आपके गांव के लिए एक करोड़ एक लाख का तटबंध ले कर आया हूँ।यही नहीं मेरा प्रयास है कि जहां जहां पंडा नदी का कटाव हो रहा है वहाँ वहाँ में तटबन्ध बनवाने का कार्य करूँगा।मैं जब भी विधान सभा के कुर्सी पर बैठता हूँ तो मैं यह नहीं समझता हूँ कि मैं नेता हूँ बल्कि मैं यह समझता हूँ कि आप सभी का बेटा हूँ।सम्बोधन में कहा कि आपलोगों का एक डिमांड है कि मकुंदपुर और सिंहपुर के बीच पंडा नदी पर पुल बने।आप निश्चित जान लीजिए मैं आप सभी के बीच घोषणा करता हूँ कि पंडा नदी पर पूल का निर्माण बहुत जल्द कराकर ही रुकेंगे।
मौके पर जेई अरविंद ठाकुर,प्रवीण कुमार,एवम मनोज राम,मुकुन्दपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मूंगा साह, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह,मंड़ल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद,धीरेंद्र शुक्ला,कुंडल सिंह,कलेन्द्र पासवान, रामप्रसादकमलापुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read Time:3 Minute, 17 Second