0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

भाई की हत्या करने की कोशिश की आरोपित बहन ने किया सुसाइड

पलामू से बड़ी ख़बर आई है… विक्षिप्त भाई से हुए विवाद में पहले तीन बहनों ने भाई को मारकर घायल किया फिर किरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश की, इसके बाद तीनो बहनों में छोटी बहन पूनम शुक्रवार 10 जून को ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी…

पलामू जिला ब्यूरो लवकुश सिंह की रिपोर्ट…

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव में अपने मानसिक विक्षिप्त भाई की हत्या का प्रयास करने वाली तीन बहनों से एक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम चार बजे करीब की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल भदुमा गांव का एक युवक जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है, उसने अपनी मां की हत्या कर दी थी।

जिसके बाद वह सजा काट कर वापस आया था। गुरुवार देर रात उसकी तीन सगी बहनों व पिता ने मिलकर युवक को पहले पीटकर घायल किया उसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद युवक बदहवासी की हालत में सड़क पर दौड़ने लगा। ग्रामीणों ने उसकी चीख-पुकार सुनकर उसे बचा लिया। घटना के बाद शुक्रवार की देर शाम सबसे छोटी बहन पूनम कुमारी ने गांव में ही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाई की हत्या की आरोपित बहन ने किया सुसाइड

https://youtu.be/B65n_MDWG7U

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *