शादी में शामिल होने जा रही महिला की ट्रेन में सफ़र के दौरान मौत..
शादी में शामिल होने जा रही महिला की ट्रेन में सफ़र के दौरान मौत..
गरीब रथ में यात्रा कर रही महिला की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत।
नई दिल्ली-रांची डाउन गरीब रथ में यात्रा करने के दौरान एक महिला यात्री की तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ता देख साथ चल रहे परिजनों ने रेल कंट्रोल से संपर्क किया। कंट्रोल ने नजदीकी टोरी स्टेशन प्रबंधन को सूचना देकर महिला की सहायता करते उचित चिकित्सीय परामर्श देेने की बात कही।
इसके बाद टोरी स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार, टोरी आरपीएफ सब इंसपेक्टर मणिकांत और अन्य रेलकर्मियों की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा से संपर्क कर तत्काल मेडिकल टीम भेजने की अपील की।
मेडिकल टीम तत्काल एुबंलेंस के साथ टोरी स्टेशन पहुंची। टोरी जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेन के रूकने के साथ ही बीमार महिला को एंबुलेंस के माध्यम से चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डा़ तरूण जोश लकड़ा और टीम द्वारा इलाज शुरू किया गया लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार पहले से बीमार महिला नई दिल्ली से रांची अपने घर शादी समारोह में शामिल होने को निकली थी। ट्रेन में यात्रा के दौरान तबियत और बिगड़ गई। सहायता के लिए रेलवे से संपर्क साधा गया। संपर्क साधने के बाद व्यवस्था भी हुई मगर इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रीता देवी, पति मधुरेंद्र प्रसाद, दिल्ली के रूप में की गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating