0 0
Read Time:4 Minute, 9 Second

प्रेमी ने प्रेमिका को पहले धोखे से मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्तों संग गैंगरेप कर मौत के घाट उतारा

Garhwa: प्रेमी निकला प्रेमिका का कातिल! दोस्तों संग गैंगरेप किया!



दिल को दहला देने वाली ख़बर गढ़वा के धुरकी प्रखंड से आई है। पुलिस ने किया बड़ा हत्याकांड का खुलासा.. धुरकी थाना अन्तर्गत गनियारी कला गांव के जंगल में स्थित घरघरवा पहाड़ के उपर गत 6 जून को एक युवती का शव सड़ा अवस्था में बरामद हुआ था। वहसी आशिक ने अपनी माशूका को मिलने के लिए धोखे से पहाड़ पर बुलाया और उसके बाद दोस्तों संग गैंगरेप कर गला दबाकर हत्या कर दी।

गढ़वा दृष्टि संवाददाता अरमान खान की रिपोर्ट

पुलिस ने उक्त युवती की हत्या का पर्दाफाश किया है। एसपी अंजनी कुमार झा की ओर से गठित पुलिस टीम ने इस घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है। इस आशय की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने दी है।

इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस कांड में संलिप्त मंदीप कोरवा, विशुनदेव कोरवा, धर्मेन्द्र यादव व दो नाबालिग बालक समेत पांच लोग पकड़े गये हैं। जबकि एक अन्य युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती की गैंगरेप के बाद अभियुक्तों ने लड़की की हत्या कर दी थी। पकड़े गए सभी अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गनियारी कला के एक व्यक्ति ने शव की पहचान अपनी पुत्री के रूप की। मृत युवती के पिता ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध धुरकी थाने में कराया। एसपी श्री झा के निर्देशानुसार कांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने अनुसंधान के दौरान दो नामजद अभियुक्त एवं उनके निशानदेही पर तीन अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मंदीप कोरवा की प्रमिका थी मृत युवती। पुलिस के मुताबिक दोनो में करीब तीन माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रहा था। इस बीच मंदीप कोरवा ने युवती को लेटर के माध्यम से पहाड़ घरघरवा के उपर बुलाया। स्वयं मंदीप अपने सहयोगी धर्मेन्द्र यादव के साथ युवती से मिलने पहुंचा।

बाद में मंदीप अपने दोस्त विशुनदेव कोरवा तथा एक अन्य युवक व दो नाबालिग बालको को भी फोन के माध्यम से पहाड़ पर बुलाया था। सभी ने बारी बारी से युवती के साथ कथित दुष्कर्म किया। बाद में इस भय से कि युवती घर मे जाकर सभी से कह न दे इस डर से लड़की का गला दबा कर हत्या कर दी।

एसपी की ओर से गठित पुलिस टीम में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, पुअनि राज बल्लभ कुमार, पुअनि, कृष्णा रजवार एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

https://youtu.be/n7JCARV6nNA

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *