रंका अनुमंडल के मानपुर पंचायत में मुखिया ,उप मुखिया एवं सभी वार्ड सदस्यों का पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
मानपुर पंचायत के मुखिया हाशिम अंसारी एवं सभी वार्ड सदस्य सफीना खातून ,जयराम प्रसाद ,यशोदा देवी, क्यामुद्दीन अंसारी, इरफान अंसारी ,सविता कुमारी ,सुरेश राम ,असगर अंसारी ,रेशम कुमारी,सबीला बीबी, रेहाना बीबी एवं हसरत उन बीबी को अंचल सह निर्वाचित पदाधिकारी शंभू राम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई l इस शपथ ग्रहण समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक, थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय एवं मानपुर पंचायत के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मानपुर पंचायत के मुखिया हाशिम अंसारी ने शपथ लेते हुए कहा कि मानपुर पंचायत की जनता के हर सुख दुख में हम उनके भावनाओं के अनुसार कदम से कदम मिलाकर कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं l
मानपुर पंचायत के मुखिया हाशिम अंसारी एवं अंचल सह निर्वाचित पदाधिकारी शंभू राम की उपस्थिति में सभी वार्ड सदस्यों के बीच उप मुखिया पद के लिए दो उम्मीदवार सफीना खातून एवं जयराम प्रसाद को मतदान दिया गयाl जिसमें सफीना खातून को 8 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी जयराम प्रसाद को 4 मत प्राप्त हुए l 12 मत में से 8 मत प्राप्त कर सफीना खातून मानपुर पंचायत की उप मुखिया बनी l उन्हें रंका अंचल पदाधिकारी शंभू राम के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया तथा उपमुखिया का प्रमाण पत्र दिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं दीपक सोनी ने उपस्थित होकर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating