1 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

पलामू पहुंची अग्निपथ की आग, डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर भी हुआ विरोध प्रदर्शन


अग्निपथ भर्ती योजना के विरोधी आंच पलामू तक पहुंच गई है. जिले के युवा सड़कों पर उतर गए हैं. युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अप एंड डाउनलाइन को जाम कर दिया. रेलवे ट्रैक जाम करके जमकर नारेबाजी की.

शुक्रवार को रेड़मा इलाके की ओर से सैकड़ो की तादाद में युवक रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहीं रेल ट्रैक पर बैठ गए l हाथ में तिरंगा लिए वह अग्निपथ स्कीम वापस लेने की मांग करने लगे।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया.

बता दें कि पलामू में अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ. सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. जाम को हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया.

जबकि युवाओं ने भी पुलिस बल को निशाने पर लेकर पत्थर फेंका. इधर एक मालगाड़ी के इंजन में तोड़फोड़ की गई है. करीब 45 मिनट तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ट्रैक को जाम रखा था.

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद ट्रैक जाम हटा. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर तैनात हो गई है. शुक्रवार को युवाओं ने प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर रेडमा चौक को जाम कर दिया था.

https://youtu.be/aBEnZSF4vYc

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *