सनकी आशिक ने कथित प्रेमिका और उसके भाई की हत्या की।
सनकी आशिक ने कथित प्रेमिका और उसके भाई की हत्या की।
प्यार में ठुकराए जाने पर नाराज सनकी आशिक ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, प्रेमी ने घर में घुसकर भाई-बहन की निर्मम हत्या कर दी। साथ ही उनकी माँ को गंभीर रूप से घायल कर दिया. राजधानी रांची से बड़ी ख़बर आई है..
रांची के जनकपुर मोहल्ले में अपराधियों ने घर में घुसकर 12वीं की 17 वर्षीया छात्रा और उसके 14 वर्षीय भाई की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने बच्चों की मां पर भी जानलेवा हमला किया है. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है.
मृतकों की पहचान प्रवीण उर्फ़ ओम और श्वेता के रूप में की गयी है. दोनों राजधानी के डीएवी बरियातू के स्टूडेंट थे. प्रवीण 9 वीं और श्वेता 12 वीं की छात्रा थी. वारदात शनिवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है. शनिवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने घर से बाहर खून बहता हुआ देखा, तो घटना के सम्बन्ध में मृतक के नाना दयाशंकर सिंह को सूचना दी गई तो वह आनन-फानन में दौड़ते हुए यहाँ आये. आने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अन्दर से बंद था. उन्होंने धक्का देकर जब दरवाजा खोला तो सन्न रह गए. सामने तो बेटी और नतिनी खून से लथपथ पड़ी हुई थी. जबकि नाती की साँसे चल रही थी लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि छात्रा के परिवार और उसे एक तरफा प्रेम करने वाले युवक के बीच पहले भी विवाद हुआ था और इसे लेकर मामला थाने तक भी पहुंचा था. माना जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बैंक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating