0 0
रांची हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा इतनी भिड़ कैसे जमा हुए, कितनी गोलियां चलीं, - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 2 Second

रांची हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा इतनी भिड़ कैसे जमा हुए, कितनी गोलियां चलीं,

रांची हिंसा पर हाइकोर्ट सख्त, पूछा
10 हजार लोग कैसे जमा हुए, कितनी गोलियां चलीं, कितनी जाने गयीं

राजधानी राँची में 10 जून को हुई हिंसा मामले में दायर जनहित याचिका की शुक्रवार को झारखण्ड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने सरकार से पूछा कि दस हजार लोग एक साथ कैसे जमा हो गए। इसके अलावे बेंच ने यह भी पूछा की घटना में कितने लोग घायल हुए और कितनी लोगों की मौत हुई है। साथ ही कितनी गोलियां चली।

दरअसल इस मामले में जनहित याचिका पंकज यादव के द्वारा दायर की गयी है। प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत से जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। मामले की अगली सुनवाई अब 24 जून को होगी।

बता दें कि 10 जून को राजधानी के एकरा मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर काफी हंगामा मचाया। प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से भी झड़प हुई जिसमें एक थानेदार गंभीर रूप से घायल भी हुआ। जबकि हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों को कण्ट्रोल करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। दो दर्जन से ज्यादा चार पहिया और दोपहिया वाहन तोड़े गए।

https://youtu.be/UzPQ7EaP37A

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress