करंट लगने से बिजलीकर्मी की हुई मौत, बड़ी खबर गढ़वा के बंसीधर नगर से आई है। ग्रामिणी के अनुसार मृतक वंशीधर नगर के बीरबल फीडर में 11 हजार लाइन में परमिट लेकर काम कर रहा था लेकिन इसी दौरान धुरकी सब स्टेशन से लाइन चालू कर दिया गया। बिजली के झटके से वह अचेत हो गया। स्थानीय लोग तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभि हाल में आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोल की मरम्मती कर रहा था।
गढ़वा दृष्टि संवाददाता अरमान खान की रिपोर्ट
बीरबल में बिजली लाइनमैन की मौत से आक्रोशित लोगों ने बिलासपुर बस स्टैंड में NH-75 को जाम कर दिया। जिससे एनएच पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी रमेश बियार का 40 वर्षीय पुत्र अशोक बियार का करंट लगने से शाम साढ़े 6 बजे मौत हो गयी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह बीरबल फीडर में 11 हजार लाइन में परमिट लेकर काम कर रहा था लेकिन इसी दौरान धुरकी सब स्टेशन से लाइन चालू कर दिया गया। जमाकर्ताओं ने शव के साथ रात 8 बजे एनएच को जाम कर दिया। जमाकर्ताओं ने दोषी कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई, परिजन को 25 लाख रुपये की मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े है। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को समझाने का खूब प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अड़े है। जानकारी के अनुसार मृतक 20 सालों से बिजली विभाग में काम करता था।
Read Time:2 Minute, 24 Second