0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा भोजपुर की बैठक बुधवार को बसंत उरांव की अगुवाई में हुई। इसमें सर्व समिति से अनीता देवी को शाखा सचिव एवं प्रतिमा देवी को सहायक सचिव नियुक्त किया गया। इसमें आगामी 7 जुलाई को जन समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दरवाजे-दरवाजे जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करने, प्रचार-प्रसार करने व महिलाओं को संगठित कर अंधविश्वास और नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, गोपाल यादव, रामविजय सिंह, मुन्ना उरांव, बब्लू उरांव, परमेश्वर उरांव, उपेंद्र उरांव, कुंती देवी, सुशीला देवी, विशुनदेव उरांव, कुंदन उरांव, दिलबसिया देवी, लगनी देवी, फुलमतिया देवी आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *