समाजसेवी अशोक कुमार चौधरी ने आवासीय शिक्षा नीति लागू करने को लेकर झारखंड प्रदेश के शिक्षा मंत्री के पास लिखा पत्र।
पलामू हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत गांव नगरकोट निवासी समाजसेवी सह गायक अशोक कुमार चौधरी ने झारखंड प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो को लिखा पत्र श्री चौधरी ने पत्र के माध्यम से कहां की अगर झारखंड प्रदेशमें शिक्षा में सुधार लाना चाहते हैं तो आवासीय शिक्षा नीति लागू करना अति आवश्यक है । पढ़ाई लिखाई के लिए माहौल की जरूरत होती है जो हमारे झारखंड प्रदेश के गरीब बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। हमारी सरकार ने सभी बच्चों को किताब कपड़ा जूता खाना छात्रवृत्ति साइकिल तथा अन्य सुविधा दे ही रही है फिर भी झारखंड प्रदेश में शिक्षा में सुधार कहीं नहीं दिख रहा। श्री चौधरी ने कहा कि कक्षा 8 तक आवासीय विद्यालय बनाने की जरूरत है। श्री चौधरी ने यहां तक कह दिया कि, झारखंड प्रदेश के सभी गरीब बच्चों एवं झारखंड प्रदेश में नौकरी करने वाले पदाधिकारी तथा सभी जनप्रतिनिधियों के बच्चों को सम्मान विद्यालय में पढ़ने के लिए बाध्यता लागू होना चाहिए। तभी जाकर शिक्षा में सुधार किया जा सकता है। श्री चौधरी ने कहा कि मैं झारखंड प्रदेश के कुछ विद्यालयों का निरीक्षण किया, मैंने पाया कि कहीं भवन नहीं है कहीं शिक्षक नहीं है अन्य सुविधाओं नहीं रहने के कारण झारखंड में शिक्षा डूबने के कगार पर है। श्री चौधरी ने कहा कि झारखंड प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री जी को चाहिए कि इस समस्या को अपने संज्ञान में लेकर झारखंड प्रदेश में आवासीय शिक्षा नीति लागू कराने के लिए त्वरित करवाई करने की पहल करने की अपील करे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating