रांची में लेवी के 32 लाख रुपए के साथ संदीप प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
झारखंड में अब गैंग-गुर्गों की खैर नहीं, ATS ने रांची में श्रीवास्तव गिरोह के गुर्गे को 32 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार। झारखण्ड एटीएस द्वारा संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ लगातार नकेल कसी जा रही है. शनिवार को एटीएस को बड़ी सफलता मिली. एटीएस की टीम ने श्रीवास्तव गिरोह के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया.
4 फरवरी को गिरोह के अहम गुर्गे संदीप प्रसाद उर्फ अविनाश उर्फ विनोद उर्फ आशीष उर्फ प्रमोद को रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर ATS ने रातु चटकपुर स्थित उसके घर से रंगदारी के रूप में वसूले गये 32 लाख रुपये जब्त किये. 05 मोबाइल फोन, 01 राउटर एवं 02 एटीएम कार्ड भी बरामद किये गये.
एटीएस की गिरफ्त में आया संदीप पूर्व में अमन साहू गिरोह के लिए काम करता. बाद में संदीप अमन श्रीवास्तव के संपर्क में आया और फिर उसके लिए काम करने लगा.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैठक में प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नितिन चंद्रवंशी व जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनें रोहित चंद्रवंशी
रांची। रांची प्रेस क्लब में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश युवा इकाई की पहली बैठक आयोजित...
राँची :डीजीपी का आदेश, वर्दी के साथ अलग रंग के स्वेटर, जैकेट व जूता पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) पुलिस वर्दी के साथ अलग-अलग रंगों के जैकेट, स्वेटर और जूता पहनने वाले...
कांग्रेस के निलंबित विधायकों पर बंगाल सीआईडी कर रही है जांच
अरमान खान की रिर्पोटरांची:-झारखंड कांग्रेस के निलंबित तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की गिरफ्तारी के...
रांची विधानसभा में सदन के कार्यवाही के लिए “”विधायक #भानु प्रताप शाही”” को चुना गया अध्यक्ष
अरमान खान की रिर्पोटराँची:-झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के 4 अगस्त तक के लिए निलंबित होने के 24 घंटे के...
रांची में गलत काम करते महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
रांची से बड़ी खबर आ रही है जहां होटलों में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते...
रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका।
झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है....
Average Rating