जानें गढ़वा जिला में कहा पकड़ी गईं अवैध लकड़ी? Garhwa Drishti Top News
डंडई गांव में वन विभाग की टीम ने मारा छापा,छोटे बड़े 57 चिरान अवैध लकड़ी बरामद
डंडई थाना क्षेत्र के डंडई गांव में शनिवार को वन विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध लकड़ी को लेकर छापेमारी की। छापेमारी में ग्राम डंडई निवासी राम गुलाम शाह के यहां से छोटा बड़ा 57 चिरान लकड़ी बरामद हुआ। जिसमें तीन बाई चार इंच 7 फिट का 38 तथा तीन बाई चार इंच चार फिट का 19 चिरान लकड़ी बरामद किया गया। छापेमारी के संबंध में क्षेत्रीय रेंजर गोपाल चन्द्रा ने बताया कि गढ़वा डीएफओ दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर डंडई गांव निवासी रामगुलाम शाह के घर अवैध लकड़ी को लेकर छापेमारी की गई। जिनके यहां से छोटे बड़े 57 चिरान लकड़ी बरामद हुई है। आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि एक महिला के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी राम गुलाम शाह के घर में पिकअप के द्वारा रात्रि के समय लाया गया है। उसके आधार पर छापेमारी की गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating