1 0
मूर्ति की खोज करने आया खोजी कुत्ता! कांडी मूर्ति चोरी! Garhwa Drishti Top News - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 54 Second

गढ़वा के कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया गरदाहा मठ से बेशकीमती मूर्ति अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। चोरी शुक्रवार की रात को हुई। जब पुजारी शनिवार की सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गर्व गृह का दरवाजा खुला पड़ा है । जब पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो झूला से राधा कृष्ण की मूर्ति गायब थी। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। वही सूचना पाकर कांडी थाना प्रभारी फैज रब्बानी अपने दल बल के साथ मंदिर स्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की। शनिवार की दोपहर में एसडीपीओ अवध कुमार यादव दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जिला से फॉरेंसिक टीम व खोजी कुत्ते को बुलवाया। जिला से पहुंची फोरेंसिक जांच की टीम ने मंदिर के अंदर का सैंपल कलेक्ट किया। वही खोजी कुत्ता गरदाहा गांव से गुजरते हुए दक्षिण तरफ से जाकर पक्की रास्ते के पास रुक गया। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि कांडी पुलिस और गढ़वा पुलिस के संयुक्त अभियान से इस चोरी का उद्भेदन जल्द किया जाएगा। घटना अज्ञात संगठित गिरोह के द्वारा किया हुआ मालूम चल रहा है। स्थानीय लोग इस चोरी की घटना से आक्रोशित हैं उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress