अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के मजदूरों में 6 की हुई सुरक्षित वापसी, रांची हवाई अड्डा पर हुआ स्वागत
16 जनवरी को मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिये खुद के माली में फंसे होने की जानकारी दी थी। श्रम मंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए घटना की उचित करवाई के लिए झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया था।
अफ्रीका देश माली में फंसे झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग के 33 में 6 मजदूरों की सुरक्षित वापसी हो गई है। शनिवार को मजदूर हवाई मार्ग से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। हवाईअड्डा पर पहुंचने पर मजदूरों को फूल देकर स्वागत किया गया। श्रम कंट्रोल रूम की मदद से मजदूरों की वापसी हुई। माली से लाैटे मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के उच्चाघाना के रहनेवाले लालमणी महतो, इंद्रदेव ठाकुर, मडमो के रहनेवाले छेदीलाल महतो और गिरीडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तिरला के रहनेवाले दिलीप महतो, डुमरी प्रखंड के कसमाकुरा के लोकनाथ महतो, कल्हाबार के रहनेवाले संतोष महतो शामिल हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating