छड़ से लदा बारह चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
बंशीधर नगर (गढ़वा):- राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर रविवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के हलिवंता कला गांव स्थित हनुमान मंदिर के निकट छड़ लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पंडरवा पुल से नीचे चला गया। इस घटना में ट्रक के चालक व उप चालक दोनों बाल-बाल बचे। घटना के संबंध में ट्रक चालक आकाश कुमार ने बताया कि चाईबासा से छड़ लेकर बरेली जा रहा था। इस क्रम में ट्रक संख्या यूपी 17 टी 4616 का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। दुर्घटना में चालक आकाश कुमार व उप चालक प्रदीप कुमार बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों की मदद से चालक व उप चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रक देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating