बंशीधर नगर (गढ़वा):- अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने सिविल सर्जन गढ़वा को आवेदन देकर बौनापन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग किया है। कमलेश बिहारी ने कहा है कि क्या बौनापन दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 18 वर्ष का आयु होना जरूरी है। एक बालिका जिसका नाम सेहरा बानो पिता खलील अंसारी ग्राम हुलहुला खुर्द थाना श्री बंशीधर नगर की है, ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सदर अस्पताल गढ़वा गई थी। सेहरा बानो की उम्र 13 वर्ष और ऊंचाई 4 फीट है। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष के बाद बौनापन का प्रमाण पत्र निर्गत होगा। एक और महिला बौनापन की शिकार थी। उसकी ऊंचाई मापने के लिए सदर अस्पताल में कोई उपकरण नहीं था। महिला को बताया गया कि ऊंचाई की माफ करा कर आइए। इस तरह सदर अस्पताल में ऊंचाई मापने का उपकरण भी नहीं है। क्या मेडिकल साइंस में उम्र के हिसाब से बौनापन का कोई पैमाना नहीं है। अगर है तो सेहरा बानो का बौनापन के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की कृपा की जाए। अगर नहीं है तो इसकी सूचना अनुमंडलीय दिव्यांग संघ श्री बंशीधर नगर को दिया जाए।