युवा समाजसेवी बलराम पासवान ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संध्या का किया औचक निरीक्षण।
विशुनपुरा से संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
युवा समाजसेवी बलराम पासवान के द्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संध्या का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें देखा गया कि विद्यालय की उपस्थिति पंजी में 5 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज है लेकिन विद्यालय में पढ़ाते हुए कुल 4 शिक्षक ही देखे गए, एक शिक्षक अनुपस्थिति पाए गए जिनका नाम सुरेंद्र प्रसाद यादव है जब इस संबंध में विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री रविंदर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक शिक्षक 15 मिनट के छुट्टी लेकर गए हैं जब सहायक शिक्षक से प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक उपस्थित नहीं है किसी कार्य से बाहर गए हैं अभी तक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संध्या में प्रतिपूर्ति का पैसा वितरण नहीं किया गया है जब इस संबंध में सहायक शिक्षक रविंद्र सिंह से पूछा गया तो बोले कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है युवा समाजसेवी श्री बलराम पासवान ने कहा कि कुछ शिक्षक उपस्थिति पंजी में हाजिरी बना कर नेतागिरी करने चले जाते हैं जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है ,इन्हें स्कूल से कोई मतलब नहीं है वैसे शिक्षकों के खिलाफ उच्च अधिकारी से शिकायत करने की बात कही गई। इस मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य गोपाल मेहता, दिनेश मेहता, दीपक मेहता ,नवीन मेहता इत्यादि उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating