0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

विशुनपुरा से संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विदित हो की गत शुक्रवार को विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने आर आर पी डी हाई स्कूल विशुनपुरा का दौरा की । इस दौरान सभी शिक्षक सहित बच्चो को क्लास में देखकर प्रसन्न नजर आई इसके बाद सभी क्लास में कुछ बच्चो से सवाल जवाब भी की और उनको होने वाले दिक्कतों को भी सुना । विद्यार्थियों ने सबसे बड़ी समस्या बाउंड्री की बताई उनलोगो ने बताया की हमलोग करीब 9वी और 10वी वर्ग में लगभग 600 विद्यार्थी हैं, अगर हमारे स्कूल में बाउंड्री होती तो विशुनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया नीलम देवी द्वारा मिला जलमिनार जो एकमात्र पेयजल का सुविधा था ,में लगे सोलर प्लेट चोरी नही होती ।इसके साथ ही हमारे स्कूल के शौचालय को भी बाहरी लोगो द्वारा गंदा कर दिया जाता है हम लोग पढ़ाई के दौरान भी बाहरी लोगो से प्रभावित होते है बावजूद हमारे शिक्षक हमारे लिए सीमित संसाधन में बहुत अच्छा शैक्षणिक वातावरण देने की कोशिश करते है ।इस विषय में स्कूल के प्रिंसिपल श्री नागेन्द्र पांडेय से जब ब्लॉक प्रमुख ने बात की तो उन्होंने बताया की यह अनुदान आधारित स्कूल है और सरकार के द्वारा विद्यालय को अनुदान दी जाती है वह शिक्षक कर्मी सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है ।विद्यालय के भवन जर्जर अवस्था में है शिक्षक और छात्र अपना जान जोखिम में रखकर अपना काम कर रहे है ।इस विद्यालय को पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव जी के द्वारा 450 वर्ग फीट का एक कमरा और वर्तमान विधायक द्वारा पहले 600 वर्ग फीट का कमरा उपलब्ध कराया गया था पर सब बच्चो की संख्या और पुराने भवन के स्थिति को देखते हुए क्लास रूम की संख्या अधिक होनी चाहिए।इस पर ब्लॉक प्रमुख ने स्कूल प्रबंधन सहित विद्यार्थियों को अपने स्तर से हो सकने वाले हर मदद का आश्वासन दी ।और भरोसा दिलाया की आपके स्कूल की समस्या को मैं जिला में भी रखकर हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक कृष्णा राम, उमेश प्रसाद गुप्ता एवं पंकज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *