भवनाथपुर। आर स्टार स्पोर्ट्स क्लब सिंदुरिया के तत्वाधान में तीन दिवसीय बालक /बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सेल के सीडी मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वैश खान ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्राप्त किया एवं फुटबॉल किक मारकर मैच का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने आर स्टार स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों को फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल कूद बहुत जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन होने से गांव के युवाओ को प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।कहां के आज के युवा नशा की भाग रहे हैं।खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक के साथ बौद्धिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेल में ज्यादा से ज्यादा रुचि लेना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष मिना देवी ने कहा की उनका प्रयास है की क्षेत्र की खेल प्रतिभाओ को बेहतर मंच प्रदान करना है।उद्घाटन मैच श्रीबंशीधर नगर टीम एवं टाउनशिप सिंदुरिया टीम के बीच खेला गया। श्री बंशीधर नगर एक से विजयी हुई। मैच रेफरी की भूमिका जुल्फिकार (मंटू ), लाइन्स मेन शक्ति सिंह, फुलेन्दर ने निभाई इस मौके पर जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे, क्लब अध्यक्ष मिना देवी, तस्बीन अंसारी,सागर कुमार, कैलान पंचायत के पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष इसरार राय,सदस्य शेखर सिंह,पप्पू सिंह, संजय यादव,आलोक कुमार,सरोज कुमार, निक्की कुमार, राहुल कुमार, रंजीत कुमार,रितिक कुमार आदि उपस्थित थे।