स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे, Train Accident News
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे, Train Accident News
दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस। यदि आप भी इस तरह रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं तो हो जाइए सावधान जा सकती है आपकी जान।
झारखंड के हटिया से आनंद विहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक बाइक सवार के आ जाने से बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेन के नीचे फंसी बाइक से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रेलवे पुलिस बल के जवानों ने ट्रेन के इंजन में फंसे बाइक के टुकड़ों को निकालकर अलग किया और ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया।
रेलवे स्टेशन मास्टर पूरनमल मीणा के मुताबिक़ हटिया से आनंद विहार जा रही ट्रेन संख्या 12873 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रामनगर रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी, तभी बंद रेलवे क्रासिंग के नीचे से निकलकर क्रासिंग पार करने की कोशिश कर रहे एक बाइक सवार की बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार युवक मौके से बाइक को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन के नीचे फंसे बाइक के टुकड़ों को निकालकर पंद्रह मिनट में ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया। रेलवे पुलिस बल बाइक को टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर बाइक सवार युवक की तलाश में जुट गई है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating