Read Time:1 Minute, 10 Second
रंका थाना क्षेत्र के सिरोई पंचायत अंतर्गत मझिगाॅवा गांव निवासी अजय उरांव की पत्नी फुलवंती देवी 25 वर्ष तथा कृष्णा उरांव की पत्नी सिमित्री देवी 40 वर्ष का धान रोपने के क्रम में वज्रपात होने से घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की समाचार प्राप्त हुई है। रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दिया है कि दोनों महिलाएं अपने खेत में धान रोपने का कार्य कर रहे थे ।इसी बीच जोरों की बारिश एवं गर्जन होने लगा ।बारिश से बचाव के लिए दोनों महिलाओं ने प्लास्टिक ओढ़ कर खेत की मेड पर बैठ गयी। इसी बीच वज्रपात हो गई और दोनों लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शव को अंतःपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।
523 total views, 2 views today