विधायक भानु प्रताप शाही ने 10 करोड़ की लागत से विशुनपुरा से नगर उंटारी तक बनने वाले पीडब्ल्यूडी सड़क का किया शिलान्यास।

बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानू प्रताप शाही ने कोचेया (महुली) से नगर उंटारी तक पी डब्लू डी रोड जो 10 करोड़ की लागत से पिपरी बाजार स्थित हाई स्कूल के पास भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया।
आपको बताते चलें की रोड की दुर्दर्शा इतनी खराब हो गई थी की लोगों को राह चलने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वहीं बीते दिन कई छोटी बड़ी दुर्घटना इस मुख्य मार्ग पर होती रहती थी।
वही इसका निवारण हेतु भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक आगे आए और इससे निजात दिलाने हेतु लोगों की मांग को पूरा किए। वहीं विधायक भानु प्रताप शाही ने बताया की बिशुनपुरा क्षेत्र हमारा अंगीय हिस्सा है जिसे हर क्षेत्र में आगे लाना मेरा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिशुनपुरा प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में जो पीछे है वहां इस क्षेत्र को आगे लाना मेरा कर्तव्य बनता है जिसके लिए हम निरंतर प्रयास करते आए हैं और प्रयास करते रहेंगे। यह मौजूदा सरकार गूंगी बहरी की सरकार हो गई है जो गरीबों को छलने का काम कर रही है। वही मंच का संचालन बिशुनपुरा विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने किया। वहीं मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद ,एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, बिशुनपुरा भाजपा प्रभारी कृपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृज बिहारी गुप्ता, बिशुनपुरा विधायक प्रतिनिधी कृष्णा विश्वकर्मा, उप प्रमुख कविता देवी,बिशुनपुरा भाजपा विधायक प्रतिनिधि व गढ़वा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, अशोक पासवान, पिपरी मुखिया सुशीला देवी, इंद्रजीत ठाकुर, सुमंत मेहता, चिंटू सिंह, श्रवण चौरसिया, सुजित मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating