रंका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को गाली -गलौज करने के आरोप में दुधवल पंचायत के मुखिया गये जेल
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका अनुमंडल क्षेत्र के दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी को रंका थाना पुलिस ने आज अहले सुबह न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम को गाली- गलौज करने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने आदि मामलों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवेदनोंपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि रंका थाना कांड संख्या 160/22 भादवि की धारा 341, 323, 353, 504 का मामला दर्ज किया गया है ।क्षेत्र में इस घटना से चर्चा का विषय बना हुआ है ।जैसे ही सुबह इस बात की भनक लोगों को लगी ।लोगों के बीच आग की तरह फैल गयी । वीडियो के संदर्भ में अभियुक्त के द्वारा अनाप-शनाप गाली- गलौज का वीडियो वायरल व्हाट्सएप ग्रुप में रंका में चल रहा है जिसके देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रंका थाना में मामला दर्ज किया है। इसी मामले के आलोक में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने आज सुबह दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम का कहना है कि मामला दर्ज किया है ।कार्रवाई करना पुलिस का कार्य है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating