झारखंड में 1932 के खतियान एवं 27% ओबीसी की आरक्षण की खुशी में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े
बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
झारखण्ड में 1932 के खतियान तथा ओबीसी 27% आरक्षण लागू करने की खुशी में बिशुनपुरा में लोगों ने किया खुशी का इजहार।
आपको बताते चलें की अभी झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने झारखंड में 1932 खतियान तथा ओबीसी आरक्षण को लागू किया है जिससे बिशुनपुरा झामुमो कार्यकर्ता में एक खुशी की लहर दिखी । वहीं गांधी चौक, नई बाजार चौक पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े व एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमन्त सोरेन, मिथलेश ठाकुर, ताहिर अंसारी, अनंत प्रताप देव छोटे राजा की जिंदाबाद नारे भी लगाई और बधाई भी दिया।
वहीं लोगों ने रमना से बिशुनपुरा और बिशुनपुरा से मंझिआंव सड़क की चौड़ीकरण का भी सरकार को धन्यवाद कहा।
मौके पर चन्दन कुमार मेहता, सुरेश भंडारी, ज्ञासुदिन अंसारी, मखन पासवान, धर्मेंद्र सिंह, लतीफ अंसारी, ललन सोनी, मानिक सिंह, सिवप्रसाद गुप्ता, विजय चौरसिया, रंजित चंद्रवंशी, पृथी पाल, अभिजीत सिंह, शिवकुमार ठाकुर, भरदूल चंद्रवंशी, नवल किशोर गुप्ता सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating