उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब बरामद किया ।
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के महुआ धाम स्थित लाइन होटल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल संचालक नीतीश चौधरी व नितिन पटेल को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 100 लीटर विदेशी शराब 40 लिटर बियर सहित भारी मात्रा में खाली बोतल एवं शराब सामग्री बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने कहां की शराब को अवैध रूप से बेचा जा रहा था। शराब बेचने की गुप्त सुचना पदाधिकारियों को मिली थी इसके बाद छापेमारी के लिए उन्हें को भेजा गया। उन्होने कहा लाइन होटल में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब कारोबारी किया जा रहा था और अवैध तरीके से बनाया भी जा रहा था। होटल संचालक व उसके सहयोगी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया है। गैर कानूनी तरीके से पैसा कमाना गलत है इसका खामियाजा आपके परिवार जनों को भुगतना पड़ सकता है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating