बिशुनपुरा,जबतक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं- जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी
*बिशुनपुरा,जबतक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं- जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी*
बिशुनपुरा संवाददाता
सुनील कुमार की रिपोर्ट
दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में अमहर पंचायत के (टांडीपर) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें बताया गया कि 1 अक्टूबर 2022 को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा 2 करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाला एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास बीना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को सूचित किए बिना किया गया। जिसका जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने घोर निंदा करते हुए बताया कि झारखंड सरकार के सचिव द्वारा दिनांक 1 /6/2021 को जारी दिशानिर्देश को उल्लंघन करते हुए पाइपलाइन जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया।
विदित हो कि झारखंड सरकार के प्रधान सचिव ने 01/06/2021 को दिशा- निर्देश जारी कर आदेश निर्गत किया है कि सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनाओं में पंचायत के सभी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना आवश्यक है, शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री, विधायक ,सांसद के अतिरिक्त पंचायत प्रतिनिधि जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख , पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य की उपस्थिति एवं सिलावट पर नामांकित किया जाना चाहिए। इसके विपरीत स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर ग्राम अमहर (टांडी)पर एकल ग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। सभी जनप्रतिनिधि विभाग को आगाह करते हैं ,कि झारखंड सरकार के दिशा- निर्देश को अनुपालन करें एवं जनप्रतिनिधि के मान- सम्मान का ख्याल करें और सभी प्रतिनिधि का शिलान्यास शिलापट्ट पर नाम अंकित करे नहीं तो जन आंदोलन को लेकर बाध्य होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर अमहर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह, समाजसेवी हसमत अंसारी, अजय सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating