कुंवारी कन्याओं को पूजन कर सभी ने लिया आशीर्वाद
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
*खरौंधी ( गढ़वा):* खरौंधी प्रखंड के विभिन्न गांवों चौरिया,अरंगी,गटियारवा,कुपा,तोरेलावा,सिसरी,राजी,करिवाडिह,हुसरु,भागिडिह ,बैतरी,बैतरा,आदि गांवों में शारदीय नवरात्रि के नवमी के अवसर पर मंगलवार को महानवमी के पूजन हवन के बाद समापन हो गया। महानवमी के मौके पर विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों एवं अपने घरों में कलश रखकर 9 दिनों तक पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूप विधिवत पूजन-हवन किया। पूजा हवन के बाद कुंवारी कन्याओं का पाव पूजन किया गया। मां दुर्गा के नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने कुंवारी कन्याओं को विधिवत श्रृंगार के बाद उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर पाव पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह धार्मिक कार्य कही – कहीं मंदिरों में सामूहिक रूप से तो कहीं – कहीं निजी आवासों पर भी संपन्न कराया गया। पूजा पंडालों,मंदिरों और घरों में भी कन्या पूजन व हवन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वही इस मौके पर चौधरी राज कुमार निराला, मंदीप साह, शंकर प्रसाद गुप्ता, , मनोज चौधरी, धनंजय चौधरी, जगन्नाथ चौधरी, प्रेमचंद ठाकुर, धनंजय चौधरी, धनवंत प्रसाद गुप्ता, नंदू प्रसाद गुप्ता,प्रेमजित पासवान,मदन बैठा,प्रदुमन गुप्ता, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating