बच्चों के पढ़ाई का निरीक्षण करते प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी।
भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने शुक्रवार को जोन्हीखाड मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बन रहे मध्यान भोजन, छात्रों की उपस्थिति और विद्यालय के रंग रोगन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के बाद विद्यालय के कार्य को संतोष न बताया । उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक फरदीनंद टोप्पो को कहा कि विद्यालय एमडीएम किसी भी हाल में बंद ना हो और समय पर विद्यालय खुले और समय पर ही बंद हो । बगैर सूचना के विद्यालय आवर में कोई भी शिक्षक बीआरसी में नहीं आएं। निर्देश का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने कहा कि जोन्हीखाड मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के मात्र एक शिक्षक हैं ,एक शिक्षिका प्रतिमा कुजुर की प्रतिनियुक्त किया गया है ।उन्होंने कहा कि जिला से बात कर वहां और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया की कोई भी बच्चा बगैर ड्रेस के स्कूल ना आएं, बच्चों के स्कूल बैग और कीट की राशि भेजी गई है । शीघ्र ही बच्चे ड्रेस और किट की खरीदी कर लें। ड्रेस और जूता में पहन कर ही स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय शिक्षा विभाग की टीम भंडरिया पहुंचकर निरीक्षण करने वाली है। ऐसे में सभी विद्यालय सभी रिपोर्ट और रजिस्टर आदतन रखेंगे। विद्यालय विकास की राशि सभी विद्यालयों को भेज दी गई है । जो विद्यालय भवन को अभी तक रंग रोगन नहीं किया जा सका है , वैसे विधालय के शिक्षकों को 1 सप्ताह के अंदर विद्यालय रंग रोगन करने का निर्देश दिया है ।इस मौके पर सीआरपी सत्यनारायण यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक फरदीनंद टोप्पो, प्रतिमा कुजूर सहित अन्य लोग शामिल।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating