उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने पीएम आवास योजना का किया निरीक्षण।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने गुरुवार को मड़वनिया पंचायत के कोरगा गांव में बन रहे पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभूक शीलवंती देवी,देवंती देवी,चम्पा देवी,कुमारी इंद्रावती एंव दिलीप कुमार के प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य का जायज़ा लेते हुए पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं स्वयंसेवक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।डीडीसी ने कहा कि आवास निर्माण मे रुचि लेने वाले लाभूको को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने राशि लेकर काम नही करने वाले लाभुको के विरुद्ध करवाई करने की बात भी कही। डीडीसी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अधूरे पड़े आवास को पूरा नही करने पर स्वयंसेवक के विरुध्द करवाई की जायेगी। डीडीसी ने मौके पर मौजूद मुखिया स्वीटी वर्मा की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि वे लाभुको का सहयोग कर अविलम्ब आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराये।ससमय आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। मौके पर मुखिया स्वीटी वर्मा,पंचायत सचिव प्रवीण दुबे,रोजगार सेवक आलोक तिवारी,जेई असलेश तिवारी,स्वयंसेवक सुरेंद्र यादव,हंसानंद गोस्वामी ,प्रवीण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating