जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने उपायुक्त से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत।
धुरकी से बैजनाथ राम की रिपोर्ट।
जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांव के प्रमूख ज्वलंत समस्याओं से गढ़वा समाहरणालय स्थित उपायुक्त रमेश घोलप से मिलकर अवगत कराया है, इस संबंध मे जिप सदस्य ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया की वह धुरकी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव मे जहां कोरवा परहिया आदिवासी समुदाय वर्ग के लोग रहते हैं उक्त जगहो पर शुद्ध पेयजल के लिए सोलर जलमिनार का निर्माण कराने के लिए उपायुक्त से आग्रह किया है, जिप सदस्य ने बताया की वह जिप अध्यक्ष शांति देवी के साथ जिला परिषद की बैठक मे भी धुरकी प्रखंड के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया है, जिप सदस्य ने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है की इन दिनो धुरकी प्रखंड के परासपानीखुर्द, खुटिया, भंडार इत्यादी गांव मे जंगली जानवर नीलगाय सुअर खेतों मे लगे अरहर गेंहू सरसों चना मटर सरसों के फसलों से हरे भरे खेत मे घुसकर लहलहाते रबी फसल को नष्ट कर रहे हैं, जिप सदस्य ने बताया की एक तो पुर्व मे ही इस वर्ष सुखे की मार से किसान उबर नही पाए वहीं जंगली जानवर रबी फसलों को नष्ट कर किसानो के उम्मीद पर पानी फेर रहे हैं, जिप सदस्य ने बताया की उपायुक्त ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर निवारण करने के लिए उन्हें आश्वस्त किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating