खरौंधी अंचल के अंचल अमीन व श्री बंशीधर थाना क्षेत्र के जाकिर हुसैन के अकास्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-खरौंधी अंचल के अंचल अमीन व श्री बंशीधर थाना क्षेत्र के कुशडंड निवासी जाकिर हुसैन के अकास्मिक निधन पर सोमवार को रमना अंचल कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।मौके पर अंचल अमीन संघ के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी ने कहा कि जाकिर हुसैन के निधन से संघ को अपूर्णीय क्षति हुई है।सरकार और जिला प्रशासन जाकिर हुसैन के स्वजनों को मदद करें। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर जाकिर हुसैन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। शोक सभा से पूर्व संघ के लोगों ने कुशडंड जाकर जाकिर हुसैन के परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक सभा में प्रमुख करुणा सोनी, सीओ सतीश कुमार सिन्हा,बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह, प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल,20 सुत्री उपाध्यक्ष मंसुर अंसारी,अंचल अमीन संघ जिला सचिव कुंदन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष अब्दुलसत्तार अंसारी, उप सचिव कृष्णा मिस्त्री, जिला भू अर्जन अमीन फैजुल्लाह अंसारी, सुकर्ण सिंह, निर्मल ठाकुर, अमलेश यादव, इकबाल अंसारी एवं सबिरूलहक अंसारी सहित प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating