सिलीदाग पंचायत के मुखिया अनीता देवी ने 69 छात्र छात्राओं के बीच किया पोशाक वितरण।

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत के अंतर्गत मध्य विद्यालय सिलीदाग दो में सोमवार को वर्ग एक व दो के 69 छात्र छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण स्थानीय मुखिया अनीता देवी ने किया।साथ ही अन्य वर्गो के छात्र एवं छात्राओं के बीच कॉपी,पेन,पेंसिल,कटर, रबड़ एवं इंस्ट्रूमेंट बॉक्स का भी वितरण किया गया है।इस अवसर पर मुखिया अनीता देवी ने कहा की शिक्षा का स्तर बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सभी तरह की सुविधा मुहैया करा रही है।ताकि किसी अभिभावकों को किसी प्रकार का परेशानी नहीं हो ।मौके पर वार्ड सदस्य प्रदीप राम,विद्यालय प्रभारी नन्द किशोर चौबे,शिक्षक आशुतोष सिंह,रविन्द्र पाल,किरण सिंह ,मनोज सिंह,सुरेंद्र राम,एवं अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating