0 0
मोतीहरा में बच्चो के बीच जिला परिषद सदस्य एवं मुखिया ने किया पोशाक वितरण। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 17 Second



डंडा से चंदन कुमार की रिपोर्ट ।

डंडा जिला परिषद सदस्य श्री अजय कुमार चौधरी एवं छपरदागा पंचायत के मुखिया श्रीमती समुद्री देवी की उपस्थिति में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोतिहारा के पहला एवं दूसरा क्लास के छात्र छात्राओं के बीच में पोशाक वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित इस मौके पर विद्यालय के बाल सांसदों के साथ जिला परिषद सदस्य सीधा संवाद किया और आगे बढ़ने के का हौसला दिए और अपने कठीन परिश्रम से आगे बढ़ें एवं एवं विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र के नाम रौशन करें। इस अवसर पर अजय मेटल जी ने सभी शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक गणों से अपील किए हैं कि बच्चे के उज्जवल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षको एवं अभिभावकगणों का संयुक्त प्रयास बेहद जरुरी है। इसमें गार्जियन बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और समय समय पर विधालय में शिक्षकों के साथ संवाद करे। विद्यालय परिवार की ओर से पानी की समस्या से अवगत कराया गया।छात्र-छात्राओं ने खेलकूद सामग्री का मांग की है अजय मेटल जी ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द पानी की समस्या दूर की जाएगी और बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण अपने निजी मद से करेंगे। इस मौक़े पर भूतपूर्व मुखिया श्री यदु चौधरी, वार्ड सदस्य सत्येंद्र चौधरी, वार्ड सदस्य निर्मल साव विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी,जितेंद्र चौधरी, अनुज राम,बिनोद चौधरी, उपाध्यक्ष रेखा देवी, संयोजिका सोशीला देवी सहित सभी शिक्षक मौजुद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress