3 1
डी.ए.वी. प्राचार्य सह सिटी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जी.एन. खान ने परीक्षा पर चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 13 Second



18 जनवरी 2023 को एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के प्राचार्य सह सिटी कोऑर्डिनेटर सी.बी.एस.ई ,
सहोदया के अध्यक्ष डॉक्टर जी.एन.खान ने पलामू एवं गढ़वा जिले के सी.बी.एस.ई से संबद्ध सभी विद्यालयों के प्राचार्य से अपील किया है कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा को सफल एवं प्रभावपूर्ण बनाने के लिए छात्र छात्राओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। बच्चों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लाइव कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में छात्रों द्वारा परीक्षा पर चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा का छठा संस्करण तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में 27 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बहुमूल्य सुझाव को साझा करेंगे। डॉ खान ने पलामू सहोदया के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्राचार्यो से अपील की है कि वह विद्यालय परिसर में छात्रों और अभिभावकों के बीच इस कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने हेतु पोस्टर मेकिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने आगे कहा कि आर.ओ.सी.बी.एस.ई पटना प्रक्षेत्र के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को इस कार्यक्रम को छात्रों , अभिभावकों और शिक्षकों के बीच लोकप्रिय बनाएं, ताकि छात्र अधिक से अधिक इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकें। कृपया विद्यालय,परीक्षा पे चर्चा 2022- 23 के अधीन विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु निम्नलिखित शीर्षक
में से कोई शीर्षक चयनित करें। 1.अपने स्वतंत्रता सेनानियों को जाने ।
2.मेरा जीवन मेरा स्वास्थ्य।
3. हमारी संस्कृति हमारा गर्व।
4. मेरी पुस्तक मेरी प्रेरणा । 5.हमारी विरासत ।
6.भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियां।
7.साथ सीखे, साथ बढे ।

डॉ खान ने सभी विद्यालयों से आग्रह किया है कि वे अपने विद्यालय में संपन्न गतिविधियों की 2 मिनट की वीडियो तस्वीरें सामाजिक संजाल के माध्यम से प्रेषित करें।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress