धुरकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में 26 जनवरी को लेकर की गई बैठक।
धुरकी से बैजनाथ राम की रिपोर्ट।
धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के मिटिंग हाॅल मे सीओ अरूण कुमार सिंह ने सभी जनप्रतिनिधी व कर्मियों के साथ गणतंत्र दिवस को लेकर झंडोत्तोलन के लिए बुधवार को बैठक किया, बैठक मे सर्व सम्मती से यह निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम अंचल सह प्रखंड कार्यालय मे सुबह नौ बजे प्रमुख के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा, इसी तरह धुरकी थाना कार्यालय मे नौ बजकर पंद्रह मिनट पर थाना प्रभारी के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा, वहीं इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा साढ़े नौ बजे, बीआरसी मे बीइइओ के द्वारा 9 बजकर 45 मिनट पर, वहीं राजकीय +2 उच्च विद्यालय मे प्रधानाचार्य के द्वारा दस बजे इसके बाद कस्तरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मे दस बजकर पंद्रह मिनट पर झंडोत्तोलन करने के बाद मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, सीओ ने झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय से पत्र निर्गत सबको सुचित करने के लिए निर्देश भी दे दिया है।
बैठक मे जिप सदस्य सुनीता कुमारी, उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव, प्रखंड सहायक फैयाज खान, सीएचसी के मनोज कुमार, बीआरसी के सत्यप्रकाश मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating