0 0
बिशुनपुरा में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अंचलाधिकारी निधि रजवार की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 12 Second

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


बिशुनपुरा, प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के बीच कार्यक्रम को सफल आयोजन एवं झंडा तोलन कार्यक्रम के लिए समय निर्धारित किया गया। बिशुनपुरा में झंडा तोलन का समय निर्धारण निम्न प्रकार है। प्रखंड कार्यालय बिशुनपुरा 8:30 बजे, बिशुनपुरा थाना परिसर 8:45 बजे, आर. आर. पी.डी. हाई स्कूल बिशुनपुरा 9:00 बजे, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक 9:15 बजे, मध्य विद्यालय 9:30 बजे, बीआरसी विशुनपुरा 9:45 बजे, सभी पंचायत भवन 10:00 बजे, एवं सभी सरकारी, गैरसरकारी विद्यालय 10:00 संपन्न होगा। बैठक में अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार के द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारियों को झंडा तोलन कार्यक्रम में स- समय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। मौके पर अमहर खास पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, विशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, पीएमवाई ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नागेंद्र कुमार मेहता, बैंक शाखा प्रबंधक अंचल कुमार दुबे, स्वयंसेवक भुवनेश्वर राम, बीटीएम राकेश कुमार रजक सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress